विद्यालय परिसर अंतर्गत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन पर की गई कार्रवाई, राजस्व जांच रिपोर्ट, अमीन नापी प्रतिवेदन एवं अंचल अधिकारी के आदेश का अभिलेखीकरण part:-2
मैं आदित्य आर्य सिन्हा उर्फ सन्नी जी,अपने बड़े चाचा(बड़े-पापा) श्री विजय कुमार सिंह (वी. के. सिंह) के नाम से लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष विद्यालय परिसर अंतर्गत सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के आलोक में राजस्व कर्मचारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से यह प्रतिवेदित किया गया कि संबंधित भूमि विद्यालय परिसर की सरकारी भूमि है तथा उस पर अतिक्रमण किया गया है। राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के उपरांत अमीन द्वारा विधिवत नापी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त नापी प्रतिवेदन के आधार पर अंचल अधिकारी (C.O / साहस) द्वारा विधिसम्मत आदेश पारित किया गया, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि करते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश निर्गत किया गया है। आदेश की प्रति, राजस्व जांच रिपोर्ट एवं अमीन नापी रिपोर्ट इस अभिलेख के साथ संलग्न की जा रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मेरे द्वारा उक्त विद्यालय परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु प्रयास किया गया था, जिसके प्रतिशोध स्वरूप अतिक्रमणकारी सुजिया देवी उर्फ...