दिनांक:-4-5/01/2026 को पुरानानकर बलहा घाट – गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण हेतु संयुक्त आभार एवं पुनः आग्रह
पुरानानकर बलहा घाट – गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण हेतु संयुक्त आभार एवं पुनः आग्रह ग्राम पंचायत राज लदौर अंतर्गत पुरानानकर बलहा घाट से गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण की ऐतिहासिक जनमांग को लेकर वार्ड सदस्य श्री सोनू मंडल एवं ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती सविता कुमारी जी द्वारा माननीय विधायक गायघाट विधानसभा को भेजी गई अनुशंसा अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। इसके लिए दोनों जनप्रतिनिधियों का ग्रामवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। यह सामाजिक मांग पत्र दिनांक 28.01.2026 को मुख्य आवेदनकर्ता आदित्य आर्य सिन्हा उर्फ सन्नी द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे भाजपा समर्थित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। इस जनआंदोलन में सुधीर प्रसाद सिन्हा, रवीभूषण सिंह उर्फ पुना जी, चन्दन कुमार सिंह, पंकज कुमार राजा, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार झा पुर्व मुखिया-लदौर, दरवेशर ठाकुर, नवलकिशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, शिवसागर ठाकुर, कुन्दन कुमार सिंह,असेश्वर मंडल सहित अन्य समर्थित ग्रामीणों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है — सभी का सामूहिक धन्यवाद। साथ ही अनुशंस...