दिनांक:-4-5/01/2026 को पुरानानकर बलहा घाट – गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण हेतु संयुक्त आभार एवं पुनः आग्रह

पुरानानकर बलहा घाट – गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण हेतु संयुक्त आभार एवं पुनः आग्रह ग्राम पंचायत राज लदौर अंतर्गत पुरानानकर बलहा घाट से गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण की ऐतिहासिक जनमांग को लेकर वार्ड सदस्य श्री सोनू मंडल एवं ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती सविता कुमारी जी द्वारा माननीय विधायक गायघाट विधानसभा को भेजी गई अनुशंसा अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। इसके लिए दोनों जनप्रतिनिधियों का ग्रामवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। यह सामाजिक मांग पत्र दिनांक 28.01.2026 को मुख्य आवेदनकर्ता आदित्य आर्य सिन्हा उर्फ सन्नी द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे भाजपा समर्थित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। इस जनआंदोलन में सुधीर प्रसाद सिन्हा, रवीभूषण सिंह उर्फ पुना जी, चन्दन कुमार सिंह, पंकज कुमार राजा, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार झा पुर्व मुखिया-लदौर, दरवेशर ठाकुर, नवलकिशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, शिवसागर ठाकुर, कुन्दन कुमार सिंह,असेश्वर मंडल सहित अन्य समर्थित ग्रामीणों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है — सभी का सामूहिक धन्यवाद। साथ ही अनुशंसा प्रतिनिधियों के रूप में;- कंचन कुमारी सरपंच-लदौर, परशुराम कुमार (वार्ड-09), रुपा देवी (वार्ड-11), संतोष पासवान (वार्ड सचिव-11) एवं रजनीश मंडल (अध्यक्ष जदयू – लदौर) द्वारा दिए गए समर्थन के लिए भी आभार प्रकट किया जाता है। यह प्रस्तावित पुल लगभग 20 गांवों को जोड़ेगा तथा तीन जिलों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे किसानों, छात्रों, मजदूरों एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह केवल पुल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है। हम पुनः माननीय विधायक महोदया से आग्रह करते हैं कि इस जनआवाज़ को प्राथमिकता देते हुए पथ निर्माण विभाग से शीघ्र स्वीकृति दिलाकर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कराएं। ग्राम पंचायत राज लदौर की ओर से उठाई गई इस पहल को हम लगातार ट्रैक करेंगे और जनता की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समस्त ग्रामीणों की ओर से यह स्पष्ट संदेश है कि जब तक पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता, यह जनसंघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनहित में — जनआंदोलन के साथ।

Comments

Popular posts from this blog

दिनांक:- 28/01/2026 को बलहा घाट - गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण : जनआंदोलन, जनअनुशंसा एवं संघर्ष की ऐतिहासिक पहल