संदेश

आज दिनांक:- 27-05-2022 शादी महोत्सव एवं मुंडन संस्कार में शामिल हुआ।

चित्र
 आज दिनांक:- 27-05-2022 निरंजन कुमार यादव जी ( SEW जीविका गायघाट) के पुत्र के मुंडन संस्कार और भुइंया पूजा महोत्सव जगनीयां में सामिल हुआ एवं  सुनील कुमार यादव (घनटुन) जी के बहन की शादी महोत्सव लदौर में सामिल हुआ।      साथ में राजद नेता श्री अरविन्द राय जी, अरुण कुमार सिंह जी, अंकित सिन्हा जी, सुनील कुमार सिंह जी, रामप्रमोद राय जी, अरुण कुमार राय, हुकुमदेव यादव जी (शिक्षक), राजीव कुमार झा, सकिन्दर राय जी, रीगा यादव जी, पूर्व मुखिया दीपक कु० झा एवं अन्य पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

माननीय विधायक श्री निरंजन राय जी के द्वारा संबोधित किया गया। दिनांक-16/05/22

चित्र
 

राशन कार्ड के लिए दास्तावेज

1. आवासीय प्रमाण पत्र 2. जाति प्रमाण पत्र 3. आय प्रमाण पत्र 4. प्रपत्र (क) राशन निर्गत फार्म 3 कोपी 5. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड 6. परिवार के सभी सदस्यों का फोटो जॉइंट 3 पिस 7. आवेदक का बैंक पासबुक फ़ोटो कोपी 8. शपथपत्र 9. मोबाइल नम्बर 10. C. I. सुकीर्ति प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमुख हैं।    Web:- www.adityaaryasinha.blogspot.com 7547840542 Aditya arya sinha (sunny)

रिजल्ट पंचायत समिति 18/11/2021

चित्र

हर भाव समेटे मैं हूँ चला

चित्र
सीधा हूँ सटीक सरल हूँ मैं, मत छेड़ मुझे कि गरल हूँ मैं। हर भाव समेटे मैं हूँ चला, पत्थर भी मैं हूँ, तरल हूँ मैं। हर कदम नई है राह मेरी, तेरे मन पलता पहल हूँ मैं। सारी दुनिया चला संग लिये, भर आँख नमी भी सजल हूँ मैं। आँखों में रहा मैं तो बसता, सपनों का देखो महल हूँ मैं। मैं शब्द सारथी बन के चला, हर भाव उकेरे सफल हूँ मैं। ना काया देख तू आँका कर, ले हाथ कलम हूँ सबल हूँ मैं। ना अदना शब्द तू मान मुझे, ये जग सारा ही सकल हूँ मैं।

अब आदित्य ना सच बोलो

चित्र
बस नज़र नज़र की बात है। बस शहर शहर की बात है। ये समय सुहाना कितना है, बस पहर पहर की बात है। धरा ये कितनी लाल रही, बस समर समर की बात है। किसने कितनी है पी रखी, बस असर असर की बात है। सच एक भिखारी बन बैठा, बस अगर मगर की बात है। विषदंत छुपा सब काट रहे, बस ज़हर ज़हर की बात है। पथभ्रष्ट है पथद्रष्टा भी, बस डगर डगर की बात है। यौवन भी रवानीहीन रहा, बस लहर लहर की बात है। कलम भी कब है सच कहती, बस इधर उधर की बात है। अब आदित्य ना सच बोलो, बस कसर कसर की बात है। adityaaryasinha.blogspot.com

टस से मस नहीं होते

चित्र
हक़ीक़त के ख्वाब सपने नहीं होते, कुछ रिश्ते अपने नहीं होते! बिना फल लगे पेड़ नीचे नही झुकते! लाख कर लो जतन, दर्द मे आंसू नही रुकते! रख दो चाहे कलेजा निकाल कर, टस से मश नहीं होते, प्रेम के बीज मरुथल मे नही बोते! कुछ रिश्ते अपने नहीं होते। जीवन कुर्बान कर दो, चाहे उनके आन पर, इतरायेंगे ही वो अपने अभिमान पर, सब अजमा कर देखा है, उनके हाथ मे नफरत की रेखा है! पेड़ कितने बड़े हो अशमान नही छूते! कुछ रिश्ते अपने नहीं होते। दूर से भी गैरों के सितम ढाते है, मोहब्बत के करम कहाँ मिलते है मिले जब भी हम सराफत से, फ़टे दिल कहाँ सिलते है।