श्री कृष्ण ने साफ कहा हैं


 श्री कृष्ण ने साफ कहा हैं

कि बस कर्म तुम्हारा कल होगा

और कर्म में सच्चाई हैं

तो कर्म कहां निष्फल होगा

हर एक संकट का हल होगा

वो आज नहीं तो कल होगा

लोहा जितना तपता हैं

उतनी ही ताकत भरता हैं

सोने को जितनी आग लगे

वो उतरा प्रखर निखरता हैं

हीरे पर जितनी धार लगे

वो उतना खूब चमकता हैं

मिट्टी का बर्त्तन पकता हैं

तब धुन पर खूब खनकता हैं

सूरज जैसा बनना हैं

सूरज जितना जलना होगा

नदियों सा आदर पाना हैं

तो पर्वत छोर निकलना होगा

और हम आदम के  बेटे हैं

क्यों सोंचे राह सरल होगा

कुछ ज्यादा वक्त लगेगा

पर संघर्ष जरुर सफल होगा

हर एक संकट का हल होगा

वो आज नहीं तो कल होगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिनांक:- 28/01/2026 को बलहा घाट - गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण : जनआंदोलन, जनअनुशंसा एवं संघर्ष की ऐतिहासिक पहल

दिनांक:-4-5/01/2026 को पुरानानकर बलहा घाट – गोढ़ियारी घाट पुल निर्माण हेतु संयुक्त आभार एवं पुनः आग्रह

(chronological biography) सर्वसाधारण बिहार सरकार भूमि से अतिक्रमण हटाने के न्याय के लिए संघर्ष : एक प्रशासनिक यात्रा